Class12th Chemistry Notes In Hindi
बहुलक(Polymers)
⇒जब
दो या दो से अधिक कम अणुभार वाले अणु आपस में जुड़कर एक बड़े अणु का निर्माण करता है
,उस
यौगिक को बहुलक कहा जाता है। किन्तु यौगिकों को जुड़ने की इस प्रक्रिया को बहुलीकरण
कहा जाता है।
जैसे :-पॉलीथिन ,टेफ्लॉन।
प्राकृतिक रबर
➠स्रोत के आधार पर बहुलक मुख्यतः तीन
प्रकार के होते है :-
1. प्राकृतिक बहुलक :-जो इस प्राकृति में स्वतः
बनता है।
जैसे :-प्रोटीन ,सेल्यूलोज
,स्टार्च
2. अर्द्धसंश्लेषित बहुलक :-प्राकृतिक बहुलक में
दूसरे पदार्थों को मिलाकर उसे कृत्रिम तरीके से बनाया जा सकता है।
जैसे :-रियॉन
3. कृत्रिम बहुलक :-वैसा बहुलक जिसे मानव के
द्वारा बनाया जाता है।
जैसे :-पॉलीथिन ,नाइलॉन-6
➠Mode के आधार पर बहुलक दो प्रकार के होते है :-
1. यौगशील बहुलक :-जब दो या दो से अधिक द्विबंधन
अथवा त्रिबंधन वाले अणु आपस में जुड़कर कोई बहुलक बनाता है तो उसे यौगशील
बहुलक कहा जाता है।
जैसे :-PVC ,Polythin
2. संघनन बहुलक :-जब दो या दो से अधिक अभिक्रिया
शील समूह वाले अणु आपस में जुड़कर जो बहुलक बनाता है उसे संघनन बहुलक कहा जाता है।
जैसे :-बेकेलाइट,नाइलॉन-6
➥ यौगशील बहुलक मुख्यतः दो प्रकार के होते है।
1. सम बहुलक (Homo
Polymer):-जब दो या दो से अधिक द्विबंधन या
त्रिबंधन वाले एक ही प्रकार का अणु आपस में जुड़कर जो बहुलक बनाता है ,उसे
सम बहुलक कहा जाता है।
जैसे :-टेफ्लॉन ,पॉलीथिन
2. सह-बहुलक (Co-Polymer):-जब दो या दो से अधिक द्विबंधन अथवा त्रिबंधन
वाले भिन्न-भिन्न प्रकार के अणु आपस में जुड़कर जो बहुलक बनाता है उसे सह-बहुलक कहा
जाता है।
जैसे :-बुना-S-रबर , बुना-N-रबर
➠प्लास्टिक मुख्यतः दो प्रकार के होते
है।
i. ताप ढृंढ प्लास्टिक :-वैसा प्लास्टिक जिसे एक
बार उपयोग में लाने के बाद पुनः गर्म करके पिघलाकर उपयोग में नहीं लाया जा सकता है
,ताप
ढृंढ प्लास्टिक कहलाता है।
जैसे :-बेकेलाइड
ii. ताप सुनम्य प्लास्टिक :-वैसा प्लास्टिक जिसे
गर्म करके पिघलाकर पुनः उपयोग में लाया जा सकता है ,ताप सुनम्य प्लास्टिक कहलाता है।
जैसे :-पॉलीथिन ,PVC ,टेफ्लॉन
*जैव
निम्नीकरण बहुलक :-वैसा बहुलक जो जीवाणु के द्वारा अपघटित हो जाता है,उसे
जैव निम्नीकरण बहुलक कहा जाता है।
जैसे :-PHBV ,नाइलॉन-2
Class 12th बहुलक (Polymers) notes in hindi,बहुलक notes in hindi,Polymers 12th notes in hindi,बहुलक (Polymers),12th chemistry notes in hindi,बहुलक कक्षा 12 केमिस्ट्री,रसायन विज्ञान कक्षा 12 नोट्स in hindi,12th chemistry notes bihar board,bihar board 12th chemistry notes in hindi

0 टिप्पणियाँ